शिवपुरी. सेवा दल के पूर्व जिलाध्यक्ष और जिला कांग्रेस के कार्यकारिणी सदस्य महेश श्रीवास्तव ने इन अटकलों का खण्डन किया है कि वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहें हैं। एक प्रेस बयान में श्री श्रीवास्तव ने बताया कि राजनैतिक जीवन की शुरूआत से ही वह कांगे्रस में रहे हैं और कांग्रेस विचारधारा उनके अंतरतम में समाई हुई है।
वह कांग्रेस में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति आस्थावान है और शिवपुरी में पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी के साथ कदम से कदम मिलाकर राजनीति कर रहे हैं, लेकिन पिछले दिनों कुछ समाचार पत्रों ने इस आशय के समाचार प्रकाशित किए थे कि वह भाजपा में शामिल हो रहें हैं जबकि इस तरह के समाचारों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्हें कांग्रेस तथा श्री सिंधिया से किसी भी तरह की शिकायत नहीं है। वह सामाजिक मोर्चाे पर भले ही कहीं भी काम करते रहें लेकिन राजनीति कांग्रेस की ही करेंगे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।