शिवपुरी। पिछोर के समीप ग्राम पडरा में एक नवजात शिशु का शव कचरे के ढेर में पडा मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछोर थानांतर्गत ग्राम पडरा ग्राम में लगे कचरे के ढेर में गत रोज एक नवजात शिशु का शव पडा देखा गया। ग्रामवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्राम कोटवार हरीराम पुत्र दीना वंशकार की शिकायत पर बच्चे का शब वरामद किया और मर्ग कायम कर जांच प्रांरभ की। कचरे में फेके गये इस प्रकार के शव को लेकर ग्रामीण अंचल में तरह तरह की अटकलें लगाई गई। किसी ने इसे बिन व्याही मां के बच्चे का शब बताया तो किसी ने बच्चे की निर्दयी मां को कोसते हुये इसे घिनोना कृत्य बताया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।