कोलारस में श्री सिद्घ चक्र महामंडल विधान जारी

0
शिवपुरी। विशिष्टï धार्मिक आयोजनों के लिये समूचे अंचल में प्रसिद्घ कोलारस नगर में सिद्घ भगवतो के आराधना अर्चना करने के लिये नगर के चन्द्र प्रभु दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर पर श्री सिद्घ चक्र महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है।

उक्त जानकारी देते हुये जैन बाल समिति के अध्यक्ष अतुल जैन एवं पुलक जन चेतना मंच कोलारस अध्यक्ष सौरभ जैन ने बताया कि श्री चन्द्र प्रभु दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर पर अनंतानंत सिद्घ भगवतो की वंदना करने के लिये श्री सिद्घ चक्र विधान का आयोजन 27 जुलाई से 4 अगस्त तक किया जा रहा है। 

कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को घट यात्रा के साथ हुआ था यह यह घट यात्रा आदिनाथ जिनालय होटल फूलराज से शुरू की गई जिसमें श्री जी की तीन प्रतिमायें रथ में विराजमान कर नगर में विहार करते हुये बड़े मंदिर पर लाई गई। घट यात्रा में महिलायें अपने सिर पर मंगल कलश लिये हुये चल रही थीं जबकि चन्द्र प्रभु दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर पर प्रात: 10 बजे पारस जैन मोरी वाले एवं देवेन्द्र कुमार जैन द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके उपरांत मंडल स्थापन अभिषेक पूजन उपरांत विधान प्रारंभ किया गया। इस दौरान संजीव भैया द्वारा श्री सिद्घ चक्र महामंडल विधान की महिमा का वर्णन अपने उदबोधन में किया गया। 

आज विधान के प्रथम दिवस में सभी साधर्मीजनों द्वारा बड़े ही भक्ति भाव से पूजन करते हुये विधान के आठ अद्र्घ चढ़ाये गये। विधान के प्रमुख पात्रों को सौधर्म इन्द्र अमित जैन सर्राफ ईशान चन्द्र उमेश जैन सानत कुमार अजय जैन देवेन्द्र कुमार जैन द्वारा बनाये गये कार्यक्रम में राजीव जैन एवं पार्टी अशोकनगर द्वारा अपनी सुमधुर संगीत लहरियों के साथ विधान सम्पन्न कराया जा रहा है।
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!