शिवपुरी। खोड कस्बे में एक कबाड़े की दुकान पर दो बोरियों में भरी मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम की किताबें मिली। बताया जाता है कि उक्त सरकारी पुस्तकें बेच दी गईं थीं।
यह मामला जब गरमाया तो एसडीएम ने पंचायत सचिव पर दबाब बनाकर किताबों को कबाड़ी की दुकान से वापिस स्कूल पहुंचा दिया। बताया जाता है कि कल दोपहर सोनू खान की कबाड़े की दुकान पर दो बोरी किताबें होने की सूचना एसडीएम पिछोर को मिली थी। जिन्होंने पंचायत सचिव को जांच के लिए भेजा और सूत्रों के अनुसार सारा मामला रफा दफा कर दिया गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।