शिवपुरी। शहर कोतवाली के अंतर्गत आने वाली कृष्णपुरम कॉलोनी में बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान के ताले तोड़ कर नगदी सहित सोने चांदी के जेबर ले भागे।
जानकारी के अनुसार कृष्णपुरम कॉलोनी निवासी संजय पंडित पत्रकार का बीते माह एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनके उपचार गुना में चल रहा था तभी उनके मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने मकान के अंदर रखी गोदरेज के अलमारी में साढ़े 6 तौले सोने के आभूषण एवं 11 हजार नगद तथा दो चांदी की मूर्तियां, पांच जोड़ी पाजल,सहित लगभग साढ़े तीन लाख रूपए के सामान पर हाथ साफ कर ले गए। इस बात की जानकारी मकान मालिक संजय पंडित को सुबह पड़ौसियों द्वारा फोन पर दी गई। जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।