क्षत्रीय महिला इकाई: वृक्षारोपण कर मनाया वन महोत्सव

0
शिवपुरी। अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा शिवपुरी की महिला जिला इकाई की बैठक श्रीमती किरण सिंह पत्नि आरपी सिंह पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के मुख्य आतिथ्य व श्रीमती विभा रघुवंशी की अध्यक्षता एवं विशेष अतिथि श्रीमती साधना रघुवंशी की उपस्थिति में स्थानीय शुभम होटल में संपन्न हुई।

क्षत्रीय महासभा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीमती कल्पना भदौरिया, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती रेणू राजा चौहान के बैठक में समाज की वृद्ध युवा एवं पारिवारिक 300 महिलाओं की उपस्थिति में बैठक शुभारंभ मुख्य अतिथि किरण सिंह एवं विभा रघुवंशी, साधना सिंह ने भगवान श्री राम एवं माता जानकी की चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलित करके तालियों की गडग़ड़ाहट के बीच शुभारंभ किया। इसके पश्चात जिलाध्यक्ष श्रीमती कल्पना भदौरिया, कार्यकारी अध्यक्ष रेणूराजा चौहान ने अतथियों को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। वहीं सम्मानीय वृद्ध एवं संगठन की संरक्षक महिलाओं का सम्मान संगठन की ओर से किया गया। 
 
संगठन की महिलाओं ने अपनी नवनियुक्त अध्यक्ष कल्पना भदौरिया, कार्यकारी अध्यक्ष रेणूराजा चौहान का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। क्षत्रीय महिला इकाई के किसी कार्यक्रम में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में महिलाओ ने भागीदारी निभाई। 
 
लगभग 3 घंटे तक चले इस कार्यक्रम में विशेष रूप से शकुन भदौरिया पार्षद, कमला बाई, ऊषा चौहान, आशा तोमर, सुशीला सेंगर, संकुन्तला जादौन, पुष्पा भदौरिया, अभिलाशा चौहान, कमला सिकरवार, शैलेन्द्र परिहार, शांति सिंह चौहान, कुसुम सिंह तोमर, कृष्णा भदौरिया, नीलम बघेल, ललिता सेंगर, आशा चौहान,विद्या कुशवाह, मीना राठौड़, गीता राजाबत, शशि परमार, कृष्णा सेंगर, उमा सिसौदिया, कुसुम चौहान, मंजू चौहान, सरला तोमर, मुन्नी सिकरवार, श्याम दुलारी भदौरिया, प्रभा राजे, रेखा तोमर, प्रीति राजावत, बिटोला देवी, रेखा चौहान, रमा कुशवाह, नीलू पमार, मालती सिंह, नीलम तोमर, नीतू कुशवाह, ममता सेंगर, मीरा कुशवाह एवं प्रियंका तोमर, सृष्टि सक्तावत, आरती भदौरिया, सालनी, राघनी, मीनाक्षी, माया, कृष्णा, अन्नपूर्णा, मंजू, आशा, मधू सहित सैकड़ों महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। 
 
विशेषता यह थी कि महिलाओं के इस आपार सफलता पर अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा के स्तंभ एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रामनारायण लहरी एवं रघुनंदन सिंह तोमर विशेष रूप से नई अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष सहित संगठन की महिलाओं को आशीर्वाद प्रदान करने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सरोज सिंह कुशवाह ने किया एवं आभार प्रदर्शन कु. डिम्पल चौहान ने किया। कार्यक्रम में महिलाओं के अलावा भारी संख्या पुरूष एवं पत्रकारगण उपस्थित थे।

वन महोत्सव पर किया वृक्षारोपण

अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा की महिला इकाई द्वारा इस अवसर पर वृक्षा रोपण कर वन महोत्सव मनाया गया। जिसके तहत जिला एवं सत्र न्यायाधीश ए.एस.तोमर व पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह की धर्मपत्नि, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती किरण सिंह,साधना सिंह एवं विभा सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगमोहन सिंह,क्षत्री महासभा के जिलाध्यक्ष साहब सिंह एवं रामचरण सिंह भदौरिया ने वृक्षा रोपण किया।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!