शिवपुरी/बदरवास। अघोषित विद्युत कटौती की समय सीमा निर्धारित करने एवं अघोषित विद्युत कटौती बंद करने व आंकलित खतप बिलों की वसूली को रोकने हेतु बदरवास नगर जनता की ओर से कांग्रेस नेता भूपेन्द्र सिंह यादव (भोले) नगर पंचायत उपाध्यक्ष बदरवास के नेतृत्व में 24 जुलाई मंगलवार को विशाल मशाल जुलूस सायं 6 बजे निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
यह मशाल जुलूस डाक बंगला प्रांगण से प्रारंभ होकर सैकड़ों की संख्या में मशालें हाथों में लेकर म.प्र.विद्युत मण्डल बदरवास पहुंचेगा। यहां पर विभाग के अधीक्षण यंत्री ए.सी. को इस संबंध में ज्ञापन सौंपकर विद्युत कटौती को रोकने की मांग की जाएगी। इस विशाल मशाल जुलूस में सभी नगरवासियों से आग्रह है कि वह घोषित-अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में निकाली वाली मशाल जुलूस में भाग लेकर अपना विरोध दर्ज कराऐं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।