शिवपुरी। ग्वालियर बाईपास पर रहने वाली युवती आशा पत्नि लल्लूराम कुशवाह उम्र 25 वर्ष ने चूहे मारने की दवा खा ली। लेकिन डॉक्टरों ने मेहनत कर उसे बचा लिया।
महिला ने पुलिस को बयान दिया है कि चूहा मारने की दवाअलमारी के ऊपर रखी थी। रात में वह दवा नीचे रखी रोटियों पर गिर गई और उसने अंजाने में वह रोटियां खा ली जिससे उसकी हालत खराब हो गई।
घर में काम कर रहे वृद्ध को सांप ने डसा
शिवपुरी- फिजीकल चौकी के पीछे रहने वाले बुद्धाराम पुत्र तुलाराम बाथम को उस समय घर पर सांप ने उंगली में काट लिया जब वह काम कर रहा था। इस पर वृद्ध को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने प्रकरण कायम कर जांच शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।