चोर-पुलिस: शिवपुरी में तलाशी, सिरसौद में चोरी

shailendra gupta
0
शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के सिकरावदा गांव में फरियादी श्यामलाल शर्मा पुत्र गुलाब चंद ने गर्मी के कारण परिवार सहित छत पर सोने का फैसला लिया तो उसने पूरी सावधानी बरती यहां तक कि मुख्य दरवाजे का ताला तक लगा दिया लेकिन फरियादी डाल डाल तो चोर पात पात निकले। चोरों ने ताला तोड़कर आभूषण नगदी और कपड़े चुरा डाले।
जानकारी के अनुसार श्यामलाल शर्मा अपने परिवार सहित अपने घर में सो रहे थे, लेकिन रात 11 बजे उन्हें तेज गर्मी लगी। गर्मी के कारण परिवार के सारे सदस्य व्यथित हो गए और उन्होंने छत पर जाकर सोने का फैसला लिया। 

फरियादी ने घर का दरवाजा बाहर से लगाकर ताला जड दिया और आंगन से वे छत पर पहुंच गए लेकिन रात में चोरों ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारी के लॉकर तोड़कर चार अंगूठी, एक लर, एक करधौनी, पाजेब, सोने का मंगलसूत्र, बेंदा, 6 हजार रूपये नगद और 60-70 कपड़े ले गए। सुबह 5 बजे जब श्यामलाल की पत्नि जागी और वह नीचे आईं तो घर का दरवाजा टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा हुआ मिला।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!