लायन्स एवं लायनेस साउथ ने किया वृक्षारोपण

0
शिवपुरी-लायन्स क्लब शिवपुरी साउथ ने राघवेन्द्र नगर स्थित गोद लिए गए पार्क में आज प्रात: 10 बजे मुख्य अतिथि जिलाधीश आरके जैन, के नेतृत्व वृक्षरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका की ओर से सीएमएचओ अशोक शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि अन्नी शर्मा सहित संस्था के अध्यक्ष पी.डी सिंघल व लायनेस अध्यक्ष श्रीमती राज बिन्दल सहित अन्य पदाधिकारी भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


वृक्षा रोपण कार्यक्रम के उपरांत जिलाधीश आरके जैन ने कहा कि वृक्ष लगाना ही काफी नहीं है। इन को सिंचित कर इनकी देखभाल करना अति अवाश्यक है। पार्क के विकास तथा पर्यावरण हेतु क्लब द्वारा जो वृक्षारोपण के प्रयास किये जा रहे हैं। में उनकी सराहना करता हूं। लायन्स क्लब शिवपुरी साउथ के अध्यक्ष पीडी सिंघल ने अपने उदबोधन में इस बात का भरोसा जताया कि क्लब इन वृक्षों की निरंतर देखभाल कर पर्यावरण में सहयोग देता रहेगा। इस अवसर पर मंच संचालन क्लब के वरिष्ठ सदस्य अनिल जैन ने तथा आभार प्रदर्शन सह सचिव आलोक गुप्ता द्वारा किया गया।

जिलाधीश ने स्वयं लायन्स एवं लायनेस  सदस्यों के साथ पौधारोपण कार्य किया। इस अवसर पर लायन्स पवन जैन, महेश गुप्ता, एमजेएफ पवन जैन, आलोक बिन्दल, रविन्द्र गोयल, नरेन्द्र जैन भोला, जेपी जैन, संजीव जैन, विवेक अग्रवाल, निर्जय जैन, सतीश अग्रवाल, विनय गुप्ता, रवि गोयल तथा लायनेस सचिव वीणा जैन, लायनेस सुषमा गोयल, मीना जैन, मोनिका जैन, संगीता जैन, रूचि जैन, ववीता जैन, सुनीता जैन, सिम्मी जैन, शोभा सिंघल एवं मीरा गोयल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!