वकीलों के चतुष्कोणीय मुकाबले में स्वरूप नारायण बने अध्यक्ष

shailendra gupta
0


शिवपुरी- जिला अभिभाषक संघ के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में चतुष्कोणीय संघर्ष में स्वरूप नारायण भान मुक्की विजयी घोषित किए गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जितेन्द्र सिकरवार को 16 मतों से हराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजीव कृष्ण शर्मा, सचिव पद पर दीपक भार्गव, कोषाध्यक्ष पद पर ललित मोहन शर्मा और सह सचिव पद पर सादिक मोहम्मद विजयी हुए।


परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों को उनके समर्थकों ने फूलमालाओं से लाद दिया। अभिभाषक संघ के नए अध्यक्ष स्वरूप नारायण भान ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि वह सभी अभिभाषकों का साथ लेकर बार के विकास के लिए कटिबद्ध रहेंगे। 

अध्यक्ष पद पर विजयी प्रत्याशी स्वरूप नारायण भान और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी जितेन्द्र सिकरवार के बीच काफी कांटे का संघर्ष देखने को मिला। मतगणना के दौरान बाजी कभी एक तरफ तो कभी दूसरी तरफ झुलती हुई नजर आई। लेकिन अंतत: स्वरूप नारायण भान विजयी होने में सफल रहे। अन्य दो प्रत्याशी संजीब बिलगैंया और मुनेश मिश्रा काफी पीछे रहे। विजयी प्रत्याशी भान को 130 जबकि श्री सिकरवार को 114 मत मिले। अन्य दो प्रत्याशी 50 के आंकड़े को भी नहीं छू पाऐ। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सीधे संघर्ष में राजीव कृष्ण शर्मा, सचिव पद पर दीपक भार्गव, कोषाध्यक्ष ललित मोहन शर्मा और सह सचिव सादिक मोहम्मद विजयी होने में सफल रहे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!