शिवपुरी- विगत दिवस युवा सनाढ्य ब्राह्मण समाज की आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें युवा सनाढ्य ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष अर्पित शर्मा ने समाज के कार्यों में युवाओं की सहभागिता बढ़ाने एवं सामाजिक कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से अपनी नवीन कार्यकारिणी घोषित की है।
नवीन कार्यकारिणी में समाज के युवा सदस्यों में से राजकुमार सरैया को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल शर्मा अन्नी जिला सचिव, टिंकल जोशी जिला सहसचिव, अमित भटेले जिला महामंत्री, उत्कर्ष शुक्ल नगर अध्यक्ष, सुनील व्यास (रायश्री) ग्रामीण अध्यक्ष, हितेश कोठारी नगर उपाध्यक्ष, संदीप शर्मा नगर सचिव, वरूण पाठक नगर सहसचिव, अमित व्यास नगर महासचिव, देवेन्द्र शर्मा, शिवकुमार शर्मा जिला मीडिया प्रभारी एवं कपिल शर्मा को जिला संगठन मंत्री बनाया गया है।
नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों को आगामी 11 जून को गांधी पार्क में आयोजित होने वाले सामूहिक सर्व ब्राह्मण समाज विवाह सम्मेलन के लिए दायित्व सौंपे गए हैं। कार्यकारिणी के नवनियुक्त सदस्य अनिल शर्मा अन्नी एवं राजकुमार सरैया ने बताया कि शीघ्र ही वार्डवार भ्रमण कर युवाओं को जोडऩे के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।