शिवपुरी- जिले के दिनारा कस्बे मे सुबह-सुबह अपने पुत्र के साथ टहलने गये वृद्घ की एक मोटरसाइकिल चालक ने तेज व लापरवाही से चलाते हुऐ जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोटरसाइकिल चालक को गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अपने पुत्र हेमंत के साथ सुबह लगभग 6 बजे हरीराम जोशी उम्र 65 वर्ष टहलने गया था कि अचानक पीछे से आ रही मोटरसाइकिल क्र० यूपी 93 डव्लू 4682 के चालक सुगरसिंह पाल निवासी कटीली ने तेज व लापरवाही से चलाते हुऐ टक्कर मार दी जिससे हरीराम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।