शिवपुरी-देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कटमई कॉलोनी में एक युवक की संदिग्धि परिस्थितियों में लाश पड़ी मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई। पुलिस ने तुरंत लाश को उठाकर उसका पीएम कराकर लाश परिजनों के सुपुर्द कर दी। वहीं हम्माल मोल्ला निवासी एक व्यक्ति जहरीली बस्तु का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक पुत्र संतोष आदिवासी उम्र 22 साल निवासी कटमई कॉलोनी घर से गायब था और दूसरे दिन उसकी लाश पास के ही खेतों में पड़ी मिली जिससे पूरे कटमई कस्बे सनसनी फैल गई। पुलिस पीएम कराकर मर्ग कायम कर लिया है। वहीं हम्माल मोहल्ला निवासी इल्याश पुत्र छुट्टन खां उम्र 18 वर्ष निवासी हम्माल मोहल्ला ने बीत रात्रि को जहरी बस्तु का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई जिसे उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई पुलिस मामला जांच में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।