शिवपुरी- जिले के बैराड़ ठप्पे के ग्राम कालामढ़ में बीती रात्री को अज्ञात चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए जेबर सहित नगदी रूपए ले जाने में सफल हुए हैं। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महेश पुत्र रामेश्वर शर्मा निवासी कालामढ़ कल अपनी ससुराल ऐचवाड़ा में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे तभी अज्ञात चोरों द्वारा सूने मकान को निशाना बनाकर सोने चांदी के गहने सहित नगदी रूपए ले जाने में सफल हो गए जिनकी कीमत लगभग 50 हजार रूपए बताई जा रही है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।