ग्वालियर। एसपी कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई में डबरा के हनुमानगंज (डांढा) निवासी जनवेद सिंह पुत्र पातीराम मौर्य ने आवेदन देकर गुहार लगाई है कि 22 अप्रैल की दोपहर उसकी पत्नी राजकुमारी (26), उसकी भाभी सुनीता (36) व भतीजी प्रियंका (15) बाजार गईं थीं लेकिन तीनों घर नहीं लौटीं। जब उनकी तलाश करने के बाद भी कुछ पता नहीं लगा तो 23 को डबरा थाना में गुमशुदी दर्ज कराई गई।
इसके बाद मुझे पता लगा कि मेरे परिवार की तीनों महिलाओं को अशोक कटारे निवासी जगदंबा कॉलोनी डबरा, सुशील भार्गव निवासी करैरा शिवपुरी, लक्ष्मण जाटव निवासी नरवर शिवपुरी व भूपेंद्र रावत निवासी ग्राम वहगवां करैरा ने अपहरण किया है। इसकी सूचना मैंने डबरा पुलिस को भी दी, लेकिन पुलिस ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस अपहरण का मामला दर्ज नहीं कर रही है साथ ही आरोपियों के मोबाइल स्वीच आॅफ हैं और वे घरों से फरार हैं। इस बीच एक आरोपी अशोक कटारे ने मुझे फोन लगाकर कहा कि तुम्हारी घर की महिलाएं हमारे कब्जे में है यदि हमारे पीछे आने की कोशिश करेगा तो इन्हें जिंदा नहीं देख पाएगा। फिलहाल पुलिस कप्तान ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।