शिवपुरी। यहां किसान त्राहि-त्राहि कर रहा है, मंडियों में हाहाकार मच रहा है और वहां कांग्रेसी 4 मई का इंतजार कर रहे हैं। पता नहीं किसने मुहूर्त निकाला कि किसानों के दर्द तभी दूर होंगे जब 4 मई को धरना दोगे, तब तक किसान मरता है तो मरता रहे। आप खुद देखिए कांग्रेस का प्रेसनोट, क्या बोल रही है कांग्रेस:-
जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह यादव ने बताया कि 4 मई शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर मंडीयों के सामने भाजपा की किसान विरोधी नीति गेंहू खरीदी में हो रही अव्यवस्था, भ्रष्टाचार, अनियमिताओं को लेकर पूरे प्रदेश में 4 मई को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसी तारतम्य में शिवपुरी जिले के प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर कांग्रेसजन धरना देकर अपना विरोध दर्ज करायेंगे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।