शिवपुरी. शहर 15 कि.मी. दूर स्थित कोटा गांव में आज दोपहर 12 बजे बिकने के इंतजार में कटी पड़ी गेंहू की फसल में आग लग जाने से लगभग 32 बीघा खेत की फसल जल कर नष्ट हो गया। पुलिस ने आगजनी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूदीप सिंह सरदार के खेत में गेंहू कटी हुई फसल पड़ी हुई थी। जिसमें आज दोपहर पास के खेत जल रहे डंठलों के माध्यम से आग फैल गई, आग इतनी तेज फैली की 32 बीघा में पड़ी गेंहू की फसल जलकर नष्ट हो गई। आग इतनी तेज थी फायर बिग्रेड बुझाने पर भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जिससे लगभग 32 बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। इस आगजनी के मामले में 10 लाख रूपए का नुकसान बताया जा रहा है। पुलिस आगजनी का मामला दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।