शिवपुरी-जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के अंतर्गत सड़क हादसों में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायल व्यक्तियों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फरियादियों की रिपोर्ट पर से आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामला संज्ञान में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अरविन्द पुत्र रामसेवक निवासी बसहट अपनी मोटर साईकिल से कंचनपुर जा रहे थे तभी समाने से आ रहे एक ट्रेक्टर चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे अरविन्द्र का पैर फैक्चर हो गया। वहीं एक दूसरी घटना में सिरसौद थाने के अंतर्गत ग्राम बीलारा पर एक मोटर साईकिल मुड्डी टकरा जाने के कारण नेताम पुत्र कमल सिंह, हाकिम पुत्र पदम सिंह, राकेश पुत्र दीवान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, राठौर समाज के सम्मेलन से घर वापस जा रहे मोटर साईकिल सवारों ने एक वृद्ध को बचाने के चक्कर मोटर साईकिल फिसल गई जिससे उस पर सवार बीरेन्द्र पुत्र मिश्री लाल राठौर, गजेन्द्र पुत्र मिश्री लाल राठौर गंभीर रूप से घायल हो गए घायल व्यक्तियों को उपचार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।