शिवपुरी -जनवरी माह में पड़ रही सर्दी में गरीब व नि:सहायों लोगो की सुध लेने के लिए रोटरी क्लब के अध्यक्ष सुबोध अरोरा व सचिव अजय बिन्दल सहित क्लब के दीपक अग्रवाल, डॉ.सुशील वर्मा, नंदकिशोर राठी, सर्वेश अरोरा, सौरभ चौधरी, राजेश वर्मा, जिनेश जैन, अमिताभ त्रिवेदी आदि सभी ने नए-नए कंबलों का संग्रहण कर इन्हें गरीब लोगों में वितरित किया।
बीते कुछ दिनों से चल रही तेज हवाओं के चलते सर्दी में ठिठुर रहे लोगों की सुध लेने क्लब के पदाधिकारी व सदस्यगण जिला चिकित्सालय, रेल्वे स्टेशन, नया पोहरी बस स्टैण्ड, माधवचौक चौराहा एवं स्कूल प्रांगण पहुंचे जहां गरीब व नि:सहायों को ठण्ड में कंपकंपाते देख उन्हें न केवल कंबल ओढ़ाए बल्कि यही कंबल इन गरीब लोगों में वितरित भी किए गए। जिन्हें पाकर इन लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट नजर आई।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।