शिवपुरी. शहर के निराश्रित भवन में निवासरत निराश्रितों की स्थिति को देखकर इन्हें दैनिक उपयेगी सामग्री भेंट करने की योजना अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला इकाई की जिलाध्यक्ष श्रीमती रंजना सिंह चौहान सहित संगठन की महिला पदाधिकारी व सदस्यगणों ने बनाई.
आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर निराश्रित भवन पहुंचकर इन निराश्रितों को दैनिक उपयोगी सामग्री जैसे प्लास्टिक की बाल्टी, मग, तेल, साबुन, तौलिये, साबुन रखने का डिब्बा सहित अन्य उपयोगी सामान जो प्रतिदिन सुबह-शाम उपयोग में आता है वितरित किया जाएगा। महिला इकाई की सभी पदाधिकारी व सदस्यगण एकत्रित होकर इन निराश्रितों को यह सामग्री नि:शुल्क भेंट कर गणतंत्र दिवस मनाऐंगी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।