मुनीमजी वेयर हाउस में चोरी करवा रहे थे | Badarwas, Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। एक कहावत है कि किसी पर ज्यादा भरोसा करना भी खतरे से खाली नहीं है। कहावत रक्षक ही निकला भक्षक को आज एक चौकीदार ने शिवपुरी जिले के बदरवास मेें चरितार्थ किया है। जिसके कंधे पर वेयर हाउस की रखबाली की कमान थी। उसी ने मिलकर तीन सगे भाईयों के साथ मिलकर उसी माल गौदाम से चोरी की बारदात को अंजाम दिया है। 

जिले के बदरवास मध्य रात्रि गश्त में लगे प्रधान आरक्षक जयनारायण को स्टैशन रोड़ बदरवास पर रात्रि में करीब 03ः30 बजे दो मोटर सायकलों पर चार व्यक्ति अनाज के बोरे रखकर संदिग्ध अवस्था में ले जाते दिखे। जिसे पुलिस पार्टी द्वारा आवाज देकर रोका तो दोनो ही मोटर सायकल लेकर कच्चे रास्ते में भागे तब रात्रि गश्त में लगे सभी चैकिंग पार्टियों को अलर्ट किया गया घेराबंदी की गई तो चारो व्यक्ति मोटरसायकल छोड़कर खच्चू कुशवाह के घर में घुसे।

पुलिस पार्टियों द्वारा उक्त चारों आरोपियों को दबोचकर नाम पता पूछने पर उन्होनें अपना नाम कल्याण सिंह पुत्र रामदयाल कुशवाह उम्र 32 साल, सोनू पुत्र रामदयाल कुशवाह उम्र 25 साल,गजेन्द्र पुत्र रामदयाल कुशवाह उम्र 27 साल,अजय पुत्र अर्जुन सिंह कुशवाह उम्र 21 साल निवासीगण वार्ड नंबर 14 कुशवाह मोहल्ला बारई रोड़ बदरवास का होना बताया ।

उक्त चोरों से पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी अजय कुशवाह मण्डी रोड़ पर कुशवाह बेयर हाउस में मुनीम हैं एवं स्वंय अपने तीन परिचितों को रात में फोन से बुलाकर वेयर हाउस की पीछे की खिड़की से चार उड़द के बोरे निकालकर बेचने के लिए ले जा रहा था, उक्त आरोपीगणों के कब्जे से एक मोटरसायकल पैशन प्रो क्रमांक एमपी 33 एमई 4405 एवं एक कालेरंग की एच एफ डीलक्स बिना नंबर की तथा चार बोरे उड़द के कीमती 8000 रू के जप्त किए। इन चोरों से अन्य अपराधों में भी पूछताछ जारी है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. राजीव त्रिपाठी,प्रआर जयनारायण,आर. हरिओम, आर. बृजेश, आर. राजू पटेलिया, सैनिक हरिसिंह, सैनिक महेश खत्री एवं एफआरव्ही चालक अरविंद एवं वाहन चालक गोलू परिहार की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!