शिवपुरी। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्रामीण बैंक फूटा तालाब के पास से आ रही है। जहां बीते रोज एक युवक फोन पर बात करता जा रहा था। तभी पीछे से दो अज्ञात बाईकर्स आए और युवक के कान से मोबाईल छिनाकर भाग गए। इस मामले की शिकायत पीडित ने करैरा थाने में की। जहां पुलिस ने इस मामले में चोरी की धारा 379 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
जानकारी के अनुसार आयुष पुत्र सतीश शर्मा उम्र 20 साल निवासी पुरानी तहसील के पास करैरा अपने घर से फोन पर बात करते करते जा रहा था। तभी ग्रामीण बैंक के सामने दो बाईकर्स आरोपी आए और युवक के कान से मोबाईल छिनाकर भाग गए। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।