ट्रक ने एंबुलेंस का उडाया, 3 घंटे की नवजात सहित 6 घायल | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के फतेहपुर चौराहे पर शनिवार-रविवार की रात एक ट्रक ने एंबुलेंस को उडा दिया,इस हादसे में 3 घंटे पहले जन्मी नवजात बच्ची सहित 6 लोग घायल हो गए।जिसमें नवजात की मां, पिता, दादी, आशा कार्यकर्ता व एंबुलेंस का ईएमटी शामिल है। घर पर ही डिलीवरी हो जाने के बाद आशा कार्यकर्ता के कहने पर जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल ला रहे थे। 

जानकारी के मुताबिक ऊषा (28) पत्नी गंगाराम जाटव निवासी तानपुर को प्रसव पीड़ा के चलते अस्पताल लाने आशा कार्यकर्ता ने 108 नंबर पर सूचना दी। एंबुलेंस पहुंचने से पहले ही घर पर रात 12 बजे डिलेवरी हो गई। ढाई बजे जच्चा-बच्चा व परिजनों को लेकर एंबुलेंस शिवपुरी रवाना हुई। रात करीब तीन बजे फतेहपुर चौराहा शिवपुरी पर पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। 

जिससे एंबुलेंस में तीन घंटे पहले जन्मी नवजात, उसकी मां ऊषा, पिता गंगाराम, दादी स्वरूपी, तीन साल की बहन सपना घायल हो गई। वहीं आशा कार्यकर्ता हेमलता रावत, ईएमटी बृजेश पुत्र फूलचंद भी घायल हो गया। सपना को हाथ व पैर में गंभीर चोट है। नवजात को जांघ में गहरा जख्म हुआ है। अन्य को मामूली चोट आईं हैं। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूचना पर डायल 100 गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!