BSP की हार के कारण की खोज होगी समीक्षा बैठक में, आर्य होंगे मुख्य अतिथि | SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद बहुजन समाज पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक 27 दिसम्बर को आयोजित की गई है। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बसपा के प्रदेश प्रभारी एवं मुख्य जोन इंचार्ज ग्वालियर महेश आर्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्वालियर जोन प्रभारी एमपी सत्यार्थी उपस्थित रहेंगे। 

इसके अलावा बैठक में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बहन कु. मायावती के जन्मदिन 15 जनवरी 2019 को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाने की तैयारियों पर भी चर्चा की जाएगी। 

बसपा जिलाध्यक्ष धनीराम चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि 27 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे माधवचौक चौराहे के पास कर्मचारी भवन में कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। बैठक में जिलेभर के विधानसभा स्तर के पदाधिकारी, सेक्टर कार्यकर्ता, नगर पदाधिकारी एवं विधानसभा प्रत्याशी एवं वरिष्ठ नेतागण शामिल होंगे। 

बैठक में बसपा के मप्र प्रभारी महेश आर्य द्वारा हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के संबंध में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा की जाएगी। बसपा जिलाध्यक्ष श्री चौधरी ने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वह बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सफल बनाएं। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!