चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सिद्धार्थ लढ़ा ने शहर में किया जनसंपर्क, बाजार उतारा साथ में | SHIVPURI NEWS

0
शिवपुरी। विधानसभा चुनाव में जनता को शिरोधार्य कर जनता के बीच चुनाव में जनसमर्थन हासिल करने के लिए चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ लढ़ा ने अपनी जमीनी हकीकत बताई और अपने सैंकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ पैदल चलकर जनता से जनसमर्थन माँगा, जहाँ शहर की जनता और व्यापारी भाइयो ने कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ लढ़ा का ना केवल जगह जगह नगर में स्वागत किया बल्कि बड़े बुजुर्गों ने सिद्धार्थ के पैर छूते ही उसे आशीर्वाद प्रदान कर अपना समर्थन भी दिया। 

वहीं दूसरी ओर भाजपा की प्रत्याशी यशोधरा राजे सिंधिया ने खुली कर में लोगो से हाथ हिलाकर जनसमर्थन मांगा जबकि उनके सैकड़ों कार्यकर्ता पैदल रोड पर चल रहे थे। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन काँग्रेसजनो ने मिलकर जनता के पास स्वयं पहुँचकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की और कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ लढ़ा ने विश्वास दिलाया कि वह पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कदम से कदम मिलकर स्थानीय प्रत्याशी होकर जनता के साथ हर पल उनके सुख दुःख और शिवपुरी विधानसभा के विकास के लिए सदैव कार्यरत बने रहेंगे। 

कांग्रेस प्रत्याशी ने जनता के साथ हाथ जोड़कर आग्रह किया कि वह स्थानीयता को प्रमुखता देकर एक बार चुने और यदि जनता की कसौटी पर वह खरे नहीं उतरते है तो इसके लिए जनता भी उन्हें दंड दे। इस मार्मिक अपील पर जनता भी भावुक नजर आयी और अपने दोनो हाथो से कांग्रेस प्रत्याशी को अपना आशीर्वाद देकर उसका उत्शावर्धन किया। इस चुनाव के अंतिम रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव सहित समस्त कार्यकर्ता मौजूद थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!