मांगें पूरी न होने पर अधिकारी कर्मचारी जायेंगे सामूहिक अवकाश पर, सौंपा ज्ञापन

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के आव्हान पर प्रदेश भर के शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी चरणबद्ध हडताल की घोषणा कर दी। संयुक्त मोर्चे के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पिपलौदा एवं कार्यवाहक अध्यक्ष रसीद खान साबिर एवं जिला सचिव दुर्गा प्रसाद ग्वाल द्वारा 16 मई को जिलाधीश कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन जिलाधीश के नाम डिप्टी कलेक्टर आरके प्रजापति को सौंपा गया। ज्ञापन में अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि 41 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपे गए ज्ञापन में प्रशासन को स्पष्ट रूप से चेतावनी देते हुए कहा गया है कि यदि 30 मई तक उनकी मांगें नहीं मानी गई तो सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर चले जायेंगे।  इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। 

सेवा भारती का निरूशुल्क महिला स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न
शिवपुरी। सेवा भारती संस्था द्वारा कमलागंज में महिलाओं व युवतियों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें महिला चिकित्सक कविता गर्ग ने 37 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निरूशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। 

साथ ही संस्था द्वारा ग्रीष्मकालीन इन दिनों कमलागंज कार्यालय पर सिलाई केन्द्र महिलाओं व बालिकाओं के लिए चलाया जा रहा है। जिससे महिलायें सिलाई सीख कर आत्म निर्भर बन सकें। कार्यक्रम संयोजक श्रीमती शर्मिला बंसल ने उपस्थित चिकित्सक आभार व्यक्त किया। 

इस अवसर पर गोविन्द बंसल, एचडी गुप्ता, बालकृष्ण सिंघल, शैलेष विरमानी, गोपाल कृष्ण बंसल, ओमबंसल, श्रीमती साधना खण्डेलवाल, श्रीमती स्नेहलता शर्मा, सुनीता बिंदल, श्रीमती विरमानी सहित संस्था की पदाधिकारीए सदस्य एवं महिला  उपस्थित थे। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!