चुनावी जमघट शुरू: किसान बचाओ एवं युवा आक्रोश, भाजपा भगाओ यात्रा शुरू

NEWS ROOM
0
बैराड़। किसान बचाओ एवं युवा आक्रोश यात्रा भाजपा भगाओ अभियान रथ को आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा नगर परिषद बैराड़ के भदेरा माता मंदिर से पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुॉक्ला द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।  

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गुना संसदीय क्षेत्र से सांसद ज्योतिराज सिंधिया के निर्देशानुसार आज 16 मई को सुबह 10:00 बजे पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला जी के नेतृत्व में किसान बचाओ रथ की शुरुआत की गई जिसमें सत्ताधारी पार्टी की किसान विरोधी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए इस यात्रा का शुभारंभ किया गया। 

आयोजन के इस अवसर पर पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला, ब्रजकिशोर त्रिवेदी, विजय सिंह यादव, अखिल शर्मा, आलोक शुक्ला, पुरुषोत्तम पिपलौदा, डॉ प्रदीप शर्मा, डॉ शिवकुमार पाठक, पवन गुप्ता खराई, विनोद मुडै़निया, नबलेश शर्मा, दिनू कुपरेडा, अनिल शर्मा, अमन सिधकी, उदय यादव, दामोदर यादव, छोटू रावत, भदेरा धीरु वीलवरा, साधु यादव सहित सैकडौ़ की तादात में बैराड़ तहसील क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित हुऐ।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!