नेशनल पार्क के कर्मचारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले में तैनात नेशनल पार्क और सामान्य वन मंडल के 500 से अधिक कर्मचारी 25 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने वन मंडल कार्यालय पर हड़ताल को लेकर रणनीति तैयार की जिसमें 200 कर्मचारी शामिल हुए।  वन मंडल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बालकृष्ण केवट, उपाध्यक्ष अतीक और सचिव महेश सविता ने बताया कि विभिन्न् मांगों को लेकर जिले के वनपाल, रेंज ऑफिसर और स्थाई कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे जिससे कामकाज ठप होगा। यह हड़ताल चतुर्थ श्रेणी में अनुकंपा नियुक्ति देने, यूनिफॉर्म दिए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर की जा रही है। उन्होंने सभी कर्मचारी और अधिकारियों से वायपास के समीप स्थित वन मंडल कार्यालय में मौजूद रहने की अपील की है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!