शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम धुवई में घर में सो रही महिला के साथ गांव के ही युवक ने छेड़छाड़ कर दी। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। ग्राम धवई की रहने वाली 21 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते रोज उसके परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे और वह घर में अकेली थी।
इसी बात का फायदा उठाकर पडोस में रहने वाला बल्ला उर्फ देवेंद्र लोधी रात को 11:30 बजे घर में आ गया और महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जिसका महिला ने विरोध किया और उसने मदद के लिए आवाज लगाई। चिल्लाने पर युवक वहां से भाग गया। जिसके बाद महिला ने अपने परिजनों को घटनाक्रम के बारे में बताया और थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।