टपरिया में लगी आग, बाईक सहित सामान राख

NEWS ROOM
0
करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के अमोला थाना क्षेत्र के आदर्श गांव सिरसौद में पठान मौहल्ले में एक युवक की टपरिया में अज्ञात कारणों के चलते टपरिया में आग लग गई। जिससे टपरिया में रखी बाईक सहित खाने पीने का सामान जलकर राख हो गया। इस मामले की सूचना पर पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। इस मामले में जशरथ लोधी पुत्र पातीराम लोधी ने बताया है कि वह आपने खेतो मे काम मे  लगा हुआ था। तभी उसने दिखा कि खलियान मे बनी टपरिया से धुआं निकल रहा है। 

धुआं निकलता देख वह चिल्लाते हुए  दौङकर आपने घर के आंगन की तरफ भागा। जाकर देखा तो टपरिया मे आग पूरी तरह फैलकर फङकी हुई थी। तभी चिल्लाने की आवाज को सुनकर आसपास के लोगो ने आग पर काबू पाने के लिए बाल्टीयो एंव अन्य साधनों से आग को बुझाने का प्रयास करने लगे। 

जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते आग अपना काम कर चुकी थी। इस हादसे में टपरिया मे रखी मोटरसाइकिल, कुए कि मोटरे एंव घर ग्रस्ती का समान सहित जलकर राख हो चुका था। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!