शादी समारोह में शिरकत करने आए युवक की मौत, दो घायल

NEWS ROOM
0
खनियांधाना। जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र में रविवार की रात शादी समारोह में शिरकत करने आए युवक की मौत हो गई साथ ही दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि यह तीनों युवक शादी से खाना खाकर बाइक पर सवार होकर दूसरे गांव जा रहे थे तभी डंपर ने टक्कर मार दी जिससे दुर्घटना घटित हो गई। घटना में घायलों को इलाज के लिए झांसी भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

खनियांधाना में आयोजित एक परिवार में शादी समारोह में युवक चंदन यादव पुत्र मलूकसिंह यादव निवासी खेरोदा, बामौरकला आए हुए थे। जहां से वह खाना खाकर साथी बल्लू यादव पुत्र सीताराम यादव निवासी सिलपुरा खनियांधाना, अभिषेक यादव निवासी निचरौली के साथ रात 10 बजे बाइक से 5 किलोमीटर दूर ग्राम सिलपुरा जा रहे थे। खनियांधाना से 4 किलोमीटर दूर एक डंपर के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। 

घटना में चंदन यादव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग बल्लू यादव व अभिषेक यादव गंभीर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जहां घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई  जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए रैफर कर दिया जहां परिजन इलाज के लिए झांसी ले गए। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!