करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम करई में गुरुवार की रात चोरों ने मैन रोड पर स्थित स्कूल का ताला चटका दिया। चोरों ने यहां से कंप्यूटर, इनवेटर सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब स्कूल के प्राचार्य आए तो उन्होंने ताला टूटा हुआ देखा और अंदर जाकर देखा तो सामान गायब था जिस पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी और मामले में केस दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है।
ग्राम करई में मैन रोड पर स्थित हायर सेकंडरी स्कूल में गुरुवार की रात चोरों ने गेट का ताला तोड़ दिया। चोरों ने स्कूल में घुसकर वहां रखे दो कंप्यूटर, इन्वेटर सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। चुराए गए सामान की कीमत 1 लाख रुपए से ऊपर की बताई जा रही है। सुबह जब स्कूल के प्राचार्य अरविंद सड़ैया स्कूल आए तो उन्होंने ताला टूटा हुआ देखा।
जिस पर वह स्कूल के अंदर गए और सारा सामान बिखरा हुआ देखा और स्कूल का सामान चोरी हुआ पाया जिस पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल की जांच-पड़ताल की। बाद में प्राचार्य की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।