कोलारस। भाजपा सत्ता को साध्य नही अपितु साधन मानती है यह साधन महिलाओ के सशक्तिकरण, गरीव- दलित के उत्थान ,किसानों को सुबिधा ,भ्रष्टाचार मुक्त सरकार से देश को परम बैभव तक पहुचाने का साधन है।कोलारस के उपचुनाव को उपचुनाब नही मानिए,यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए एक पड़ाव है लेकिन पड़ाव पर भी विजय प्राप्त करना मंजिल प्राप्त करने का हिस्सा है मतदान केंद्र के प्रभारी अपना मतदान केंद्र जीतकर देश मे अंत्योदय को साकार कर रही भाजपा की सरकार बनाये।
अप्रैल में कर्नाटक ,मेघालय,मणिपुर,त्रिपुरा में चुनाव है उसके उपरांत नवंबर में मध्यप्रदेश, राजस्थान,छत्तीसगढ़ में भी चुनाव जीत का परचम फहराकर मई 2019 में भाजपा के 300 लोकसभा सीट के साथ पुन: मोदी जी को प्रधानमंत्री बनना है। हम सब पंडित दीनदयाल जी के अनुयायी है किसी ने 70 साल में महिलाओं की चिंता नही की पर प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी ने महिलाओं की चिंता की जिसमे सम्पन्न लोगों से आग्रह किया सब्सिडी छोड़ी आज भाजपा का लक्ष्य है कि मार्च तक 5 करोड़ महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत गैस चूल्हा मिलेगा।
2022 तक भारत के हर ग्रामीण को पक्का मकान होगा जिसमें शौभाग्य योजना के द्वारा विजली भी होगी,स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से करोड़ो युवा को रोजगार,प्रधानमंत्री फसल बीमा के माध्यम से किसानों को सुरक्षा देने का कार्य भाजपा की सरकार कर रही है उक्त उध्बोधन भाजपा कोलारस मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन में ग्रामीण विकास,पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिए ।
कार्यकर्ता सम्मेलन को भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा,राजू बाथम,ओमप्रकाश खटीक ने भी संबोधित किया इस कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष एवम कोलारस विधानसभा प्रभारी रामेश्वर शर्मा,सांसद रोडमल नागर,किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत,मछुआ कल्याण के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) राजू बाथम,भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी,के एल अग्रवाल, पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक,नरेंद्र विरथरे,वीरेंद्र रघुवंशी,देवेंद्र जैन,विधानसभा के सभी सेक्टर प्रभारी ,मोर्चा के जिलाध्यक्ष आदि मंचासीन हुए साथ ही कोलारस मंडल के 122 मतदान केंद्रों के हजारो कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।