रिटार्यर हुए प्रधान आरक्षक को एसपी ने दी शॉल श्रीफल देकर दी विदाई

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी में आयोजित कार्यक्रम में अपनी अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर प्रधान आरक्षक भगवानसिंह चौहान को सेवानिवृत्त होने पर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे द्वारा शॉल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर के विदाई दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पांडे ने कहा कि आज के समय में सभी कर्मचारियों के ऊपर सभी की निगाहें रहती हैं। 

आने वाली पीढ़ी में सहनशीलता कम हो गई है। ऐसी परिस्थितियों में साठ वर्ष की नौकरी पूर्ण कर पाना बड़ी चुनौती पूर्ण होगा अथवा जो साठ वर्ष की आयु तक नौकरी करते हैं वे सफल अधिकारी होते हैं। आज इनके सेवानिवृत्त होने से हमें यह सीखने की आवश्यकता है शासन के नियम अनुसार जो प्रक्रिया है वह साठ वर्ष की आयु पर सेवानिवृत्त होना पड़ता है लेकिन इनका कोई भी कार्य होगा तो उनका स्वागत है। 

अंत में सेवानिवृत्त होने पर इनके  उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं कि यह अपने परिवार के साथ अच्छे से समय व्यतीत करें यही मेरी शुभकामनाएं हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मोर्य, एफएसएल अधिकारी डॉ. एचएस बरहादिया, रक्षित निरीक्षक अरविंदसिंह सिकरवार, सूबेदार नीतू अवस्थी एवं पुलिस बल मौजूद था।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!