कोलारस। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के लुकवासा चौकी क्षेत्र के जगन्नाथ होटल से आ रही है। जहां रोड़ किनारे पानी पीने रूके दो बाईकर्स को अज्ञात डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे बाईक पर सबार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार अखिलेश शर्मा पुत्र शिवनारायण शर्मा एवं राजेश पाटीदार पुत्र कैलाशनारायण पाटीदार अपनी बाईक से हरिद्वार से अपने घर सारंगपुर लौट रहे थे इसी बीच दोनों युबक रोड किनारे अपनी बाइक खड़ी कर पानी पी रहे थे ,इतने में शिवपुरी की ओर से आ रहे अज्ञात डम्पर ने मोटर साइकल में जोरदार टक्कर मार दी।
इस घटना में अखिलेश पुत्र शिवनारायण शर्मा उम्र 35 की मौके पर ही मौत हो गयी,राजेश पिता कैलाश नारायण पाटीदार के दाहिने पैर में फेक्चर हो गया। इस घटना में घायल राजेश को उपचार के लिए उपस्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करा दिया गया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।