आपे और एम्बुलेंस में भिडंत, एम्बुलेंस में जा रही मरीज महिला की मौत | KARERA NEWS

Updesh Awasthee
0
करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना क्षेत्र डामरौन मोड़ पर आज एक एम्बुलेंस और एक आपे में भिडंत हो जाने से एम्बुलेंस में जा रही एक मरीज महिला की मौत हो गई। जबकि आपे में सबार  एक दर्जन यात्री घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार आज एम्बुलेंस क्रमांक एमपी 04 डीबी 1798 उरई की एक महिला को भोपाल से लेकर उरई जा रही थी। तभी  डामरौन तिराहे के पास सामने से आ रहे आपे क्रमांक एमपी 33 आर 0640 से भिडंत हो गई। 

इस भिंडत में एम्बुलेंस में जा रही मरीज महिला की मौत हो गई। वही हादसे में आपे में सबार रजनी,मंजू जाटव,इंदर सिंह,महेन्द्र जाटव सहित एक दर्जन लोग घायल हो गए। बताया गया हैै कि मृतिका का पुत्र ज्ञानसिंह बघेल अपनी मां का इलाज करा कर भोपाल से उरई जा रहा था। जिसकी घर पहुंचने से पहले एक्सीडेंट में मौत हो गई। इस घटना के बाद ज्ञानसिंह अपनी मां को लेकर पुलिस को बिना सूचित किए चला गया। जिससे महिला का नाम नहीं मिल पाया हैै। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!