शिवपुरी। आज दिपावली के उत्साह के बीच सबसे बुरी खबर आ रही है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता कोलारस विधायक और कांग्रेस पार्टी के शिवपुरी जिले के जिलाध्यक्ष रामसिंह यादव का आज निधन हो गया है। उन्होंने आज अपोलों हॉस्पीटल ग्वालियर में अतिंम सांस ली है। उनके निधन की खबर से शहर मेें शोक का माहौल निर्मित हो गया है।
अभी कुछ दिनों पहले रामसिंह यादव के छोटे भाई जग्गनाथ सिंह यादव का निधन हो गया है। छोटे भाई की तेरवी से पहले ही विधायक रामसिंह यादव को हार्डअटैक आया। जिसके चलते परिजन तत्काल उन्हें लेकर आपोलो हॉस्पीटल ग्वालियर पहुंचे। जहां इनकी उपचार के दौरान दर्दनाक मौत हो गई।
विधायक रामसिंह यादव की मौत पर समूचे क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया है। एक साथ एक ही परिवार में दो लोगों की मौत को लेकर लोग परेशान हो रहे है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।