पिछोर। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में एक वृद्धा को उस समय एक अज्ञात बाईक चालक ने टक्कर मार दी। जब वह अपने गांव की ओर घर जा रहा था। घायल वृद्ध को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद वृद्धा ने अज्ञात बाईक चालक के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई।
जानकारी के अनुसार थाना पिछोर में फरियादी हरभान लोधीपुत्र कम्मोद लोधी उम्र 65वर्ष निवासी ग्राम चिरोना ने बताया कि वह किसी काम से दूर गांव गया हुआ थाऔर जब वह ग्राम वीरपुर तिराहा से अपने गांव की ओर लौट रहा था कि तभी उसे रात के अंधेरे में अज्ञात बाईक चालक ने टक्कर मार दी और मौके से दुर्घटना को अंजाम देकर भाग गया।
इस घटना में घायल वृद्ध को वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने नजदीकी अस्पताल पहुंचाया और प्राथमिक उपचार के बाद वृद्धा ने थाना पिछोर में अज्ञात बाईक चालक के विरूद्ध धारा 279,337 के तहत मामला पंजीबद्ध करा दिया। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।