करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के सीहोर थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली एक महिला की आंखों के सामने उसके घर में घुसे तीन बदमाशों ने उसकी दो बच्ची और एक बच्चे का अपहरण कर अपने साथ ले गए। जिसकी शिकायत पीडि़त मां के भाई ने थाने में आकर दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने एक नामजद और दो अन्य आरोपियों के खिलाफ धारा 363, 506 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नीमेंद्र गुर्जर निवासी नबाब का डेरा सीहोर अपनी विधवा बहन के साथ निवास करता है। जिसके तीन बच्चे पूजा, अनुष्का और राजवीर हैं। विगत 25 अक्टूबर को वह घर से बाहर गया हुआ था। जहां उसकी बहन अपने बच्चों के साथ घर पर थी उसी समय उनका रिश्तेदार रूस्तम गुर्जर दो अन्य साथियों के साथ उसके घर आया।
जहां आरोपियों ने दोनों बालिकाएं और बालक को उसकी मां से छीन लिया और जबरन तीनों बच्चों को कार में डालकर अपने साथ ले गया। जाते समय बदमाशों ने पीडि़ता को जान से मारने की धमकी दी। जब पीडि़ता का भाई घर आया तो उसने सारा घटनाक्रम उसे बताया जिस पर फरियादी निमेंद्र ने उक्त आरोपियों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं लगा तो उसने कल थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करा दिया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।