शिवपुरी। आबकारी विभाग ने अवैध रूप से गांजे की तस्करी करते हुए पांच किलो गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस आबकारी अधिकारी के निर्देशन में आबकारी उप निरीक्षक अनिरूद्ध खानबलकर वृत्त शिवपुरी द्वारा विनोद परमार निवासी टीबी टावर के पास, उसके आधिपत्य से पांच किलो डेढ सौ ग्राम गांजा बरामद कर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की गई है। कार्यवाही में मुख्य आरक्षक राजेन्द्र सिंह कौरव, व भूप सिंह धाकड़ का विशेष सहयोग रहा।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।