शराब के नशे में धुत दूध टैंकर चालक ने मचाया उत्पात

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। थाना देहात क्षेत्र के आईटीआई क्षेत्र में उस समय हडक़ंपपूर्ण स्थिति निर्मित हो गई। जब शराब के नशे में धुत्त होकर एक दूध टैंकर चालक ने वाहन को तेजी व अनियंत्रित रूप से चलाते हुए कई वाहनों व भवनों को क्षति पहुंचाई। इस घटना की सूचना जब डायल 100 को दी तो वह भी मौके पर काफी विलंब से पहुंची। तभी जैसे-तैसे दूध टैंकर चालक कहीं भवन से टकराकर रूका तो लोगों ने उसे बाहर निकाला और तुरंत पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस ने दूध टैंकर एमपी 07 जीए 5038 को जब्ती में लेकर मामला विवेचना में  ले लिया है। इस घटना से जहां आईटीआई के समीप निवासरत लोग दहशत में आ गए तो वहीं रोड़ से गुजरने वाले वाहनों की भी शामत आ गई। कई मकानों और वहानों को दुर्घटनाग्रस्त करने के बाद टैंकर चालक कहीं रूक पाया अन्यथा किसी बड़े हादसे की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!