राजे के विधायक निधि से लगे टेंकरों का मुन्नालाल ने नही किया भुगतान

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई में विधायक निधि से लगे टेंकरों के भुगतान न होने की शिकायत ट्रेक्टरों के मालिकों ने कलेक्टर को दिया। जहां कलेक्टर ने उन्हें जल्द भुगतान का आश्वासन दिया।जानकारी के अनुसार भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुकी नगर पालिका शिवपुरी में विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने अपने विधायक निधि से 6 टेंकर शहर की प्यासी जनता के लिए के दिए थे।

इस टेंकरों का संचालन नगर पालिका कर रही थी। शहर के प्यासे कंठों को भीषण गर्मी में तर करने के बाद इन टेंकरों को चलाने बाले ट्रेक्टर चालक अपना भुगतान लेने के लिए नपा में पहुंचे। तो उन्हें पेंमेंट का आश्वासन देकर गुमराह करते रहे। बीते तीन माह में ट्रेक्टरो का भुगतान न होने के चलते आज ट्रेक्टर के चालक एकजुट होकर कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे और कलेक्टर से पेंमेंट कराने की गुहार लगाई।

बताया गया है उक्त ट्रेक्टरों का पेंमेट अभी हाल ही में सिंध के सतनवाड़ा आने पर बटन दबाने को लेकर हुए मामले के बाद से यशोधरा राजे को आईना दिखाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह ने रोक दिया है। इस मामले की शिकायत ट्रेक्टर चालक राजेन्द्र, भरत यादव, हरिकृष्ण पाण्डे, सिरनाम सिंह, ऊदल, अरूण, कमल त्यागी ने कलेक्टर से की है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!