कोलारस। बीते रोज कोलारस नगर पंचायत अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे को न्यायिक मजिस्ट्रेट कोलारस जितेंद्र कुमार शर्मा ने वर्ष 2009 में हाइवे पर चक्काजाम और पुलिस पर पथराव करने के मामले में 6 मांह के कारावास की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष का कहना है कि मामले में रविन्द्र को तुरंत जमानत भी दे गई है।
मालूम हो कि कोलारस नगर पंचायत अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे को कोलारस कोर्ट ने एक 8 साल पुराने मामले में 6 मांह की सजा सुनाई है। कोर्ट ने रविन्द्र को वर्ष 2009 में एक सैकड़ा से ज्यादा लोगों को साथ लेकर हाइवे को जाम करने और पुलिस पार्टी से उलझने के साथ कई सारे प्रशासनिक अधिकारियों से भी उलझने का दोषी माना है।
कोर्ट ने माना है कि रविन्द्र ने अपने साथियों को लेकर पुलिस पर पथराव भी किया था। कोर्ट ने रविन्द्र को धारा 147,338,149, के तहत, 6-6 माह की सजा और धारा 336,337 के तहत अतिरिक्त 3 माह की सजा भुगतने के आदेश दिए हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।