राजेन्द्र पिपलौदा माता पिता की स्मृति में 14 को करेेंगे प्रतिभाओं का सम्मान

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। 14 अगस्त को सांकड़े हनुमान मंदिर पर शिवपुरी जिले की पीएससी और न्यायिक सेवा में चयनित प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। सम्मान समारोह कर्मचारी नेता राजेंद्र पिपलौदा और उनके भाई राजबिहारी तथा ओमप्रकाश शर्मा द्वारा अपने माता पिता की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है।

प्रेस को जारी बयान में कर्मचारी नेता राजेंद्र पिपलौदा ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कोलारस क्षेत्र के विधायक रामसिंह यादव उपस्थित रहेंगे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत श्री कमला-बैजनाथ सिंह यादव करेंगी। 

विशिष्ट अतिथि के रूप में करैरा विधायक शकुंतला खटीक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता केशव सिंह तोमर और रामजी व्यास उपस्थित रहेंगे। श्री पिपलौदा ने बताया कि सम्मान समारोह सांकड़े हनुमान मंदिर पर आयोजित किया जा रहा है जो शिवपुरी से ग्वालियर की ओर लगभग 25 कि.मी. दूर गाराघाट रेस्ट हाउस के सामने स्थित है। कार्यक्रम के पश्चात प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!