कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम रिजौदा में शुक्रवार सुबह पुरानी रंजीश को लेकर जमकर लाठियां चली जिसमे दोनो पक्षो के 3 महिलाओ सहित आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए जनहे 100 डायल कि मदद से कोलारस स्वास्थ केन्द्र भर्ती कराया गया है जहां से गंभीर घायलो को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार सुरेन्द्र राठौर और रामवाबू राठौर के बीच पुरानी रंजिस के चलते विवाद हो गया। इसके चलते दोनो पक्षों में जमकर लात-घूसे,लाठीयां चली। इस घटना में दोनों पक्षों के लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इस मामले की सूचना डायल 100 को दी।
जहां डायल 100 दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना में सुरेश राठौर, गुडडी बाई, मोनिका, दिलीप, अनिल सहित दुसरे पक्ष के रामबाबू सावित्री, बादल, प्रहलाद गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।