कोलारस। जिले के कोलारस थाना अन्तर्गत ग्राम भडोता रहने वाली छात्रा जो शिवपुरी से डीएड कर रही छात्रा को भडोता स्वास्थ केन्द्र के पास निकलते समय आरोपी ने बुरी नियत से छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने आरोप लगाया है कि यह मनचला अक्सर उसे देख कर अश£ील फब्तियां कसता था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रघुनंदन गुर्जर पुत्र रघुनाथ गुर्जर और सुरेन्द्र गुर्जर पुत्र शिवसिंह निवासी भडोता ने शिवपुरी से डीएड कर रही छात्रा मालती (परिवर्तन नाम) पुत्री बालकिशन लोधी निवासी भडोता से आये दिन कॉलेज जाते समय फब्तियां कसने वाले युवकों ने जब फब्तियां कसने लगे।
जब छात्रा ने विरोध किया तो आरेापियो ने हाथ पकड़ कर अस्पताल के निकट खीच लिया और बुरी नियत से छेड़छाड़ कर दी। जब छात्रा के विरोध किया तो मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली।
छात्रा ने उक्त घटना क्रम अपने परिजनों को बताया। परिजन छात्रा को लेकर कोलारस थाने पहुॅचे । पुलिस ने छात्रा के बयान के आधार पर दोनो आरोपियों के खिलाफ धारा 354, 294, 506वीं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।