
शिवपुरी। आज कलेक्टर की जनसुनवाई में अजीब सा आवेदन आया इस आवेदन में एक महिला ने एक महिला पुलिसकर्मी का ट्रासंफर की मांग इस कारण की है कि उसका उसके पति के साथ अवैध संबधं है।
मगरौनी निवासी रीना बसंल पुत्री पवन जैन पत्नि गौरव बसंल ने कलेक्टर शिवपुरी का आवेदन दिया कि एसपी ऑफिस में पदस्थ एक महिला कर्मचारी के साथ मेरे पति के अवैध संबंध हैं। इस महिला के संबंधों के चलते ही मेरे पति गौरव बसंल ने मुझे और मेरी 3 माह की बच्ची को घर से निकाल दिया है। मेरे पति और इस महिला पुलिसकर्मी के अवैध संबंध शादी के पहले से चले अ रहे हैं।
पीड़ित महिला ने अपने आवेदन में लिखा है कि जब मैने उस महिला से पति के साथ न रहने को कहा गया तो उक्त महिला मुझसे लडाई झगडा कर झूठे केस में फंसाने की धमकी देती रहती है। उक्त महिला मेरे व मेरे परिवार के साथ कोई भी अप्रिय घटना कर सकती है या करवा सकती है।
अत: उक्त महिला का स्थांनातरण शिवपुरी से अन्य जिले में करवाये जाने की कृपा करें जिससे भविष्य में मेरा दामपत्य जीवन शांति पूर्ण व्यतीत हो।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।