शिवपुरी। फिजीकल चौैकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली इंदिरा कॉलोनी में रहने वाले एक चिकित्सक के यहां से आज अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर विस्तर पर रखे दो हजार रूपए व मोबाईल फोन चुराकर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार फरियादी चिकित्सक संतोष कुमार पुत्र दुलर्भचंद मलिक बीती रात्रि को घर में रखकर सो गया और गेट खुले होने के कारण कोर्ई अज्ञात चोर मकान में प्रवेश कराया और विस्तर पर रखे दो हजार रूपए व दो मोबार्ईल कुल कीमत आठ हजार रूपए चुराकर ले गया। इस बात की शिकायत श्री मलिक ने फिजीकल चौकी में की जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।