शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के अंतर्र्गत आने वाले ग्राम खुरर्ई में एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिने मर्र्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम खुरर्ई निवासी महिला सिया बाई पत्नि मिहीलाल उम्र 45 वर्ष घर में अकेली थी उसका पति खेत गया हुआ तभी अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
पति आनन फानन में महिला को उपचार हेतु पिछोर उप स्वास्थ केन्द्र ले गया जहां गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया जहां उसकी उपचार से पूर्व ही मृत्यु हो गई थी। परिजन महिला को लेकर घर पहुंचे और दाह संस्कार कर दिया।
इस घटना की सूचना कोटवार द्वारा पिछोर पुलिस को दी गई। पुुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।